Posts

Showing posts from 2020

ताजपुर मौहारी बाग में सांसद विनोद सोनकर ने किया किसान सम्मेलन

Image
 किसान कानूनों को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करने तथा कानून से किसानों को मिलने वाले फायदे बताने के लिए क्षेत्र के सांसद बिनोद सोनकर जी ने किसान खाट सभा का आयोजन किया और किसानों से बातचीत कर उनके सभी सवालों का जवाब दिया ,  किसान कानून को लेकर उन्होंने लोगों का भ्रम दूर किया ,  दरअसल किसान कानूनों को लेकर पूरे देश में कुछ दुष्प्रचार किये जा रहे हैं जिससे एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है सरकार ने अपने सभी नेताओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को कानून की वास्तविकता समझाए  यहाँ हुई खाट सभा अपने समर्थकों से मिलते हुए सांसद

बाबूगंज मेले की यादें

Image
 बाबूगंज मेले में तमाम मनोरंजन के साधन 😃 पिछले वर्ष की तस्वीर #BabuGanj_Mel a #बाबूगंज_मेल ा #बाबूगं ज #मेल ा #Aisa_Hai_Hamara_Kund a #Kund a गोल घूमने वाला बड़ा झूला  बच्चों के लिए झूला  जाादू का खेल  चोटहिया जलेबी  मूंगफली खाजा बनाते हुए कारीगर भेलपुरी या चुरमुरा खूबसूरत खाजा 

कृपालुजी का समाधि स्थल 15 मार्च से खुलेगा

Image
  #15_March_2021 से आमलोगों के दर्शन के लिए शुरू होगा जगतगुरू श्री कृपालु महराज जी का समाधि स्थल  #भक्तिधाम_मनगढ़ #कृपालु_जी_महाराज #कृपालु_जी_महराज_समाधि_स्थल #BhaktiDham_mangarh #Mangarh_Temple_Kunda_Pratapgarh #MangarhMandir 
Image
कुन्डा ब्लाक में स्नातक MLC  के लिए हुआ मतदान  स्नातक एम.एल.सी. के लिए आज हुआ मतदान  स्नातक एम.एल.सी. के चुनाव को लेकर आज कुन्डा ब्लॉक में मतदान सम्पन्न हुआ ,  स्नातक पास छात्रों ने इस मतदान भाग लिया  सपा ,बसपा , भाजपा तथा निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने अपने पक्ष में मतदान के लिए बूथ बनाकर मतदाताओं को क्रमांक के विषय में जानकारी दी   

कचहरी का स्थानांतरण होने के पश्चात वीरान हुई पुरानी कचहरी

Image
 कभी वकीलों की चहल पहल से गूँजती थी जहाँ आवाजें,न्याय भवन का स्थानांतरण होने के बाद अब वीरान पड़ी हैं वो इमारतें , #पुरानी_कचहरी_कुन्डा #oldbuildings  #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #Kunda 

कुन्डा में देशराज इंदारा के पास बड़ा हादसा 14 लोगों ने गवाई जान

Image
  कल देर रात देशराज का इंदारा के पास  हुए हादसे में मृतकों को भगवान अपने चरणों में स्थान दें  हमने प्रण किया था कि हम सिर्फ अच्छी खबरें ही पोस्ट करेंगे किन्तु हादसे की मार्मिकता और सम्वेदनशीलता से विवश होकर हमें दुःख जाहिर करना पड़ा , सभी पाठकों से हमारा निवेदन है कि कृपया देर रात यात्रा करने से बचें, तेजरफ्तार में गाड़ी न चलायें , और अगर ड्राइवर ऐसा करता है तो उसे तुरंत रोकें , आपकी सुरक्षा आपके हाथों में है छोटी सी लापरवाही कई परिवारों को उजाड़ सकती है,  मृतकों की संख्या में ज्यादा तर लोग वयस्क थे जिनके दम पर घर चलता था ऐसे में हमारी मांग है कि उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाय , 

दीपावली ने लौटाई कुन्डा के बाजार में रौनक

Image
  पुराने बसअड्डे पर लगी पटाखा मंडी जगह जगह लगी मूर्तियों की दुुुकाने  चंदिया गट्टा लायी चना कि दुुुकान सरयुनगर  कुन्डा में भीड़  दीपावली ने लौटाई कुन्डा के बाजार में रौनक  कोरोना संकट से शुरु हुई आर्थिक मंदी बाजार को मिली राहत  दरअसल लॉकडाउन खुलने के बाद से बाहर मंदी से जूझ रहा था लेकिन दीपावली पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की , कुन्डा के हर चौराहे हर मार्केट में काफी भीड़ देखने को मिली लोगों ने जमकर खरीदारी की , सरयुनगर में चंदिया गट्टा , हाथी घोड़ा लाई चना की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली ,  वहीँ बर्तन , मूर्ति , और सोनार की दुकानों पर भी भारी संख्या में ग्राहक दिखे, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी लोगों ने खूब खरीदारी की, पुराने बसअड्डे पर लगी पटाखा बाजार में लोगों की भीड़ इस कदर थी कि वहाँ पैदल चलने की जगह नहीं बची थी , ऐसे में दुकानदारों ने महीनों से चली आ रही मंदी के बीच राहत की सांस ली

शिक्षकों ने खेला बैटमिंटन टूर्नामेंट

Image
  ग्यासपुर में शिक्षकों ने खेला बैटमिंटन टूर्नामेंट  ग्यासपुर के प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर शिक्षकों द्वारा एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया , इस टूर्नामेंट में कुन्डा , बाबागंज तथा लालगंज प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया , टूर्नामेंट के आयोजकों में कृपा शंकर पांडेय जी प्रधानाचार्य बसवाही प्राथमिक विद्यालय , भागवत केशरवानी जी प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय पुराना कुन्डा , योगेंद्र यादव जी , आशीष द्विवेदी जी , बी . प्रसाद जी मुख्य हैं ,  टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी शिक्षकों ने खेल में जीतने के लिए अपना शतप्रतिशत दिया , शिक्षकों के बीच कुछ मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हार और जीत का अंतर बेहद कम देखने को मिला , सभी शिक्षकों ने अच्छे स्तर का खेल दिखाया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरिओम श्रीवास्तव ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया 

रजनपुर में फूलों से किया गया माँ दुर्गा का भव्य श्रृंगार

Image
 रजनपुर में फूलों 🌸💐💐 से सजाकर  माँ दुर्गा का किया गया भव्य श्रृंगार 💐 #नवरात्रि2020 #रजनपुर_कुन्डा #कुन्डा_नवरात्र #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #Kunda 

माँ दुर्गा पांडाल कबड़ियागंज

Image
कबड़ियागंज कुुन्डा  माँ दुर्गा पंडाल कबड़ियागंज कुन्डा #कबड़ियागंज _दुर्गा_पांडाल #मां_दुर्गा_पांडाल #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #Kunda #कुन्डा_नवरात्र #कबड़ियागंज   

कुन्डा के युवा अनुराग ने किया रक्तदान

Image
 कुन्डा के अनुराग ओझा ने रक्तदान कर बचाई जान  कुन्डा के युवाओं में रक्तदान जैसे परोपकारिता का कार्य करने की प्रतिस्पर्धा चल रही है कुन्डा के युवा अच्छे कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं ,  अनुराग ओझा जी को जैसे ही पता चला कि एक ब्यक्ति को रक्त की आवश्यकता है उन्होंने तुरंत संपर्क करके रक्तदान करने निश्चय किया और रक्तदान किया ।  अनुराग ओझा जैसे युवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं, कुन्डा के लिए यह एक अच्छी पहल है 

ताजपुर मौहारी बाग में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का भंडरा

Image
  आज दिनांक 20 अक्टूबर मंगलवार को ताजपुर  मौहारी बाग में बजरंग दल युवा कार्यकर्ताओं द्वारा एक  भंडारे का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में समस्त कुन्डा नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया जाता है , कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवियों और युवाओं की मदद से किया गया है , आप सभी भंडारे में पधार कर प्रसाद ग्रहण करें 

नवरात्र के अवसर पर दिखी काली माता मंदिर की भव्यता

Image
 माँ काली मंदिर कुन्डा 🌌🕉️ नवरात्र के अवसर पर खूबसूरती बिखेरता दिखा काली माता मंदिर  मंदिर परिसर के अंदर रखी जाएंगी  छोटे आकार की मूर्तियां  श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन  #काली_माता_मंदिर #माँ_काली_मंदिर_कुन्डा #KalimataTempleKunda #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #Kunda 

कुन्डा में गार्गी बेकर्स का शुभारंभ जल्द

Image
  कुन्डा में जल्द शुरू हो सकता है " गार्गी बेकर्स " कुन्डा में टी. पी. कॉलेज के पास त्रिलोचन नगर में एक नयी "गार्गी बेकर्स " नाम की बेकरी जल्द खुलने वाली है बेकरी के आंतरिक संरचना और बनावट को लेकर कामकाज जारी है जो कि कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, इस बेकरी पर ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट और विभिन्न प्रकार के स्टाइलिश केक और लुभावनी पैटीज  खूबसूरत कप केक , जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर लोगों को आकर्षित करने वाले केक आदि बेकरी से जुड़ी खाने पीने की चीज़ें उपलब्ध होंगी  इस बेकरी का संचालन कुन्डा के युवा गौतम शुक्ला और निखिल त्रिपाठी जी करेंगे  यह बेकरी युवाओं के आत्मनिर्भर बनने को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है इसलिए हमनें इस "गार्गी बेकर्स"  ऐसा है हमारा कुन्डा के पोस्ट में जगह दी है  यदि आप भी केक, पेस्टी आदि चीजें खाने के शौकीन हैं या फिर कुन्डा के युवाओं के आत्मनिर्भरता भरे कदम से  प्रभावित हुए हैं तो पोस्ट को जरूर शेयर करें 

पुराने बसअड्डे में जल्द सुलभ कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार

Image
 पुराने बसस्टैंड पर बन रहे सुलभ कॉम्प्लेक्स का कार्य लगभग पूर्ण   इसके शुरू होने से कुन्डा के लोगों को काफी आसानी होगी  पिछले कुछ ही दिनों में कुन्डा नगरपंचायत ने सार्वजनिक सुविधाओं खासतौर पर सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय कार्य है ,  ऐसे में कुन्डा के प्रत्येक ब्यक्ति आपका और हमारा भी यह कर्तब्य बनाता है कि हम कुन्डा को स्वच्छ रखने में अपनी पूरी भागीदारी निभाएं कूड़ा कचरा इधर उधर न फेकें कूड़ेदान का प्रयोग करें ।  सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान न करें  कुन्डा को स्वच्छ और बेहतर बनाने का प्रयास करें

दुर्गा मूर्ति कला केंद्र

Image
 नवरात्र के पावन अवसर पर मूर्ति स्थापना के लिए सुन्दरतापूर्ण सुसज्जित अलौकिक देवी देवताओं की मूर्तियों हेतु दुर्गा मूर्ति कला केंद्र कबड़ियागंज माँ वैष्णो कालोनी कुन्डा में पर संपर्क करें ।  यदि आप मूर्तियों को खरीदने के इच्छुक हैं एक बार कला केंद्र पर अवश्य संपर्क

कुन्डा से गुजरेगा दिल्ली-वारणसी हइस्पीड रेल कॉरिडोर

Image
  कुन्डा से गुजरेगा वाराणसी-दिल्ली हाइस्पीड रेल कॉरिडोर कुन्डा के उपजिलाधिकारी जलराजन चौधरी ने बताया कि  " दिल्ली-वाराणसी रेल कॉरिडोर के लिए दिल्ली की निजी एजेंसी सर्वे कर रही है सर्वे टीम को 26 गांवों के भू मानचित्र व अभिलेख उपलब्ध कराए गए हैं सर्वे टीम भौतिक संरचना पर विशेष ध्यान दे रही है जिससे आबादी वाले इलाके न प्रभावित हों , सर्वे अभी प्राथमिक चरण में है  इस पर कोई भी फैसला केंद्र सरकार के पास रिपोर्ट पहुचाने के बाद केंद्र सरकार लेगी  यदि ये कॉरिडोर कुन्डा से होकर जाता है या कुन्डा के समीप से भी गुजरता है तो निश्चित तौर पर यह कुन्डा वासियों के लिए विकास के नए दरवाजे खोल सकता है  और कुन्डा का जुड़ाव वाराणसी और दिल्ली से बेहद आसान हो जाएगा , इसको लेकर क्षेत्र के लोग आशावादी हैं फिलहाल अभी इस पर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी इस पर सिर्फ विचार हो रहा है  हमें इसके औपचारिक होने का इंतजार करना चाहिए

मनगढ़ मंदिर का ड्रोन द्वारा अलौकिक दृश्य

 मनगढ़ मंदिर हमारी शान हमारा गौरव  मनगढ़ मंदिर का ड्रोन द्वारा निर्मित एक विडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है  इस वीडियो में भक्तिधाम मनगढ़ मंदिर परिसर की ऊँचाई से ली गई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं , वीडियो में मंदिर परिसर अत्यंत ही सौंदर्यपूर्ण और आकर्षक दिखाई दे रहा है  आप सब जरूर देखें 

महानायक वार्षिक प्रतियोगिता

Image
  महानायक वार्षिक प्रतियोगिता 2020 महानायक कोचिंग सेंटर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में  पांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने हिस्सा लिया  इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए  इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और  शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया इस दौरान सभी छात्रों ने मास्क लगाकर कोरोना सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया,सभी छात्रों ने मास्क लगाकर और सेनेटाइजर के साथ परीक्षा दी । परीक्षा में अमन, मनजीत ,अंकुर,चाँद ,हिमांशू, प्रिन्स,साहिल, आदित्य शीर्ष पर रहे 

महावीर ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट

Image
 महावीर ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट  स्वच्छ वातावरण शीतल हवा और शुद्ध स्वादिष्ट पकवान का आनंद लें । बाबूगंज बाईपास के पास कुन्डा प्रतापगढ़

BHU प्रवेश परीक्षाओं में योगेश ने मारी बाजी

Image
 BHU प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम हुआ घोषित ,  कुन्डा के योगेश बिंदु शुक्ल ने मारी बाजी  दर्शन शास्त्र से M.A. के लिए इन्होंने प्रवेश परीक्षा दी थी  जिसमें इन्हें 27वी आल इंडिया रैंकिंग प्राप्त हुई है  योगेश बिंदु शुक्ला कुन्डा के बसवाही शुक्लन के पुरवा ग्राम निवासी हैं। हाल ही में इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।

पुराने बसअड्डे पर लगती है स्वच्छता कर्मियों की हाजिरी

Image
 प्रतिदिन की तरह आज भी बस स्टेशन पर लगी स्वच्छता कर्मियों की हाजिरी , कुन्डा को साफ और स्वच्छ रखने में इन्हीं स्वच्छता कर्मियों का है विशेष योगदान

महानायक प्रतियोगिता

Image
  महानायक प्रतियोगिता  कक्षा पांच से आठवीं तक के बच्चों के पास  खुद की पढ़ाई परखने का सुनहरा अवसर , महानायक कोचिंग सेंटर द्वारा एक प्रतियोगिता कराई जा रही है, इस प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक बच्चे हिस्सा ले सकते हैं, इस प्रतियोगिता में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उचित ईनाम दिया जाएगा  लॉकडाउन के बाद खुद की क्षमता को आंकने का सुनहरा अवसर है, सभी अभिवावकों को अपने बच्चों का फॉर्म जरूर भरना चाहिए,  फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है , फार्म का शुल्क मात्र 25 रुपया रखा गया है , सभी अभिवावक और छात्र मास्क और सेनेटाइजर लेकर आने के लिए निर्देशित किये जाते हैं,  पता -जुगराजगढ़ रैयापुर निकट भदरी कुन्डा प्रतापगढ़  अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - 6306339519

सांसद विनोद सोनकर ने मुख्यमंत्री से मिलकर रविशंकर जी को शहादत का दर्जा देने की माँग की

Image
  कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर रविशंकर सिंह जी को शहीद का दर्जा देने की मांग की  गुरुवार को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुँचे वहाँ उन्होंने कुन्डा क्षेत्र के जवान रविशंकर सिंह को शहीद का दर्जा देने तथा शहीद के परिवार को मिलने वाली हर सुविधाएं मुहैया कराने की माँग की  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इन मांगों पर विचार रविशंकर सिंह जी को शहीद का दर्जा दे  राज्य सरकार रविशंकर सिंह जी को शहीद का दर्जा दे या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कुन्डा की जनता जानती है कि देश की रक्षा के लिए बर्फ़ के प्रतिकूल आवरण में कर्तब्य पालन हेतु कुन्डा के लाल ने अपने प्राण अर्पित कर दिए ,

शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे राजा भइया

Image
शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे राजा भइया कुन्डा के कनावाँ आधार का पुरवा ग्राम निवासी रविशंकर सिंह जी बद्रीनाथ धाम के जोशीमठ में तैनात थे, जहाँ वे शहीद हो गए थे, आज राजा  भैया उनके परिजनों से मिलने पहुंचे उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।