Posts

Showing posts from April, 2021

कुन्डा के लोगों को धूप में मिली थोड़ी राहत सारा दिन छाए रहे बादल

Image
कुन्डा में गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला  दोपहर अचानक आसमान में बादल छा गए  और फिर शाम होते होते तेज हवाएं चलने लगी  थोड़ी बहुत बूंदाबांदी भी हुई ।  मौसम में इस बदलाव की वजह से जहाँ एक तरफ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली वहीं कोरोना के बुरे समय में मौसम का बदलाव सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है  इसलिए सावधान रहें सेहत का ध्यान रखें 

कोरोना को लेकर कुन्डा प्रशासन हुआ सख्त पोस्ट ऑफिस तिराहे पर लगाई चेकिंग

Image
  कुन्डा में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुन्डा प्रशासन सख्त नजर आया , जहां एक तरफ पुलिस बाजार के तिराहों और चौराहों पर चेकिंग लगा रही है ।  वहीं बाजार में बिना मास्क निकालने वाले लोगों को भी दण्डित किया जा रहा है ।  वहीं शादी विवाह के आयोजनों में बिना मास्क के बारात में जाने वाले बारातियों पर भी कार्यवाही हो रही है ।  यदि बाराती बिना मास्क सफर करते पकड़े गए तो दण्डित किया जा रहा है । दरअसल बीते कुछ दिनों में कुन्डा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है वहीं कुन्डा में कोरोना की वजह से मृत्यु दर काफी बढ़ गई है जिसकी चर्चा अखबारों में नही की जाती है ।  फ़ोटो का स्त्रोत सुमित श्रीवास्तव जी रिपोर्ट है 

कुन्डा में दिखा लॉकडाउन का असर

Image
  सुनसान दिखी सड़कें  दरअसल कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था,जिसके बाद सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है जिसका खास असर कुन्डा में देखने को मिला जहाँ कुन्डा की बाज़ारें पूरी तरह बंद दिखी वहीँ सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी बिलकुल कम दिखी ,  कुन्डा के लोगों ने लॉकडाउन को गंभीरता से लेते हुए निर्दशों का पालन बड़ी ही सतर्कता के साथ किया,  खास जानकारियां और फोटोज ऐसा है हमारा कुन्डा की सहयोगी Prali Kesharwani जी द्वारा प्राप्त हुई 

कुन्डा में 54% मतदान हुआ

Image
जिले में संपन्न हुआ ग्राम पंचायत चुनाव पूरे जिले में 60 फीसद रहा मतदान का औसत  कुन्डा में 54% मतदान हुआ , बाबागंज में भी 54% मतदान हुआ वहीं रामपुर में 59% मतदान हुआ बिहार और कालाकांकर में मतदान का प्रतिशत 62 फीसदी रहा ।  कई जगहों पर मतदान केंद्रों से हिंसा की खबरें भी आयीं   

कुन्डा में बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ के सभी विजेताओं ने ली शपथ

Image
 कुन्डा में बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ के सभी विजेताओं ने ली शपथ  आज दिनांक -16/04/2021 को सिविल बार एसोसिएशन कुंण्डा द्वारा अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के शपथग्रहण का आयोजन किया गया।शपथग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि जिले के नये जिला जज माननीय श्री संजय शंकर पांण्डेय जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कमल सिंह एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंण्डा सुश्री निधि यादव का आगमन हुवा । विशेष जानकारियां हमें  सुधीर पाण्डेय युवा अधिवक्ता  जी द्वारा प्राप्त हुई 

आज से दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा भक्तिधाम

Image
  हमारे सहयोगी अम्बुज सिंह जी ने खास जानकारी दी है कि आज से भक्तिधाम मनगढ़ मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुल गया है हालांकि इस दौरान मास्क पहनना और आपस में दूरी का ख्याल रखना जरूरी होगा ।  बीते दिनों कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर परिसर को आम श्रद्धालुओं के लिए किया गया था बन्द ।