कुन्डा में देशराज इंदारा के पास बड़ा हादसा 14 लोगों ने गवाई जान
कल देर रात देशराज का इंदारा के पास हुए हादसे में मृतकों को भगवान अपने चरणों में स्थान दें
हमने प्रण किया था कि हम सिर्फ अच्छी खबरें ही पोस्ट करेंगे किन्तु हादसे की मार्मिकता और सम्वेदनशीलता से विवश होकर हमें दुःख जाहिर करना पड़ा ,
सभी पाठकों से हमारा निवेदन है कि कृपया देर रात यात्रा करने से बचें, तेजरफ्तार में गाड़ी न चलायें , और अगर ड्राइवर ऐसा करता है तो उसे तुरंत रोकें , आपकी सुरक्षा आपके हाथों में है छोटी सी लापरवाही कई परिवारों को उजाड़ सकती है,
मृतकों की संख्या में ज्यादा तर लोग वयस्क थे जिनके दम पर घर चलता था ऐसे में हमारी मांग है कि उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाय ,

Comments
Post a Comment