Posts

Showing posts from January, 2021

D MART का हुआ शुभारंभ कुन्डा को मिला एक और नया सुपरमार्केट

Image
यहां आपको घरेलू जरुरतों की सारी वस्तुयें आसानी से मिलेंगी  विधायक विनोद सरोज जी ने फीता काटकर D MART का शुभारंभ किया   D MART का हुआ शुभारंभ कुन्डा को मिला एक और नया सुपरमार्केट  आज D MART के शुभारंभ होने के साथ कुन्डा के ग्राहकों को एक और सुपरमार्केट मिल गया है,D MART सरकार अस्पताल के ठीक सामने स्थित है ,  यहां आपको घरेलू जरुरतों की सारी वस्तुयें आसानी से मिलेंगी  इसके उद्दघाटन के दौरान बाबागंज विधायक विरोध सरोज जी तथा राजा भइया प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव जी सहित आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे , विधायक विनोद सरोज जी ने फीता काटकर D MART का शुभारंभ किया  D MART को लेकर कुन्डा के ग्राहकों और नवजवानों में उत्सुकता है हालांकि यह देखना होगा कि ये मार्ट ग्राहकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है ,  फिलहाल इसके आरंभ होने से कुन्डा के ब्यापारियों और अन्य मार्ट के मध्य एक प्रतिस्पर्धा जरूर देखने को मिल सकती है,

कुन्डा न्याय भवन में हुआ ध्वजारोहण

 कुन्डा न्याय भवन में न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कुन्डा न्याय भवन पर  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट साहब ने ध्वजारोहण किया इस दौरान परिसर में वकील भी मौजूद रहे 

मकर सक्रांति पर कुन्डा में लगे नेत्र चिकित्सा शिविर पहुँचे राजा भइया

Image
बच्चे संग पतंग उड़ाते राजा भइया आम लोगों का हाल लेते हुए राजा भइया मकर सक्रांति पर कुन्डा में लगे नेत्र चिकित्सा शिविर पहुँचे राजा भइया बच्चे संग उड़ाई पतंग  मकर संक्रांति के दिन कुन्डा के बजरंग डिग्री कॉलेज में लगे नेत्र चिकित्सा शिविर पहुंचे राजा भइया उन्होंने सभी मरीजों से बातचीत की और उनका हाल जाना  शिविर की ब्यवस्था का निरीक्षण किया सर्दी को देखते हुए आलाव और रजाई कम्बल की ठीक प्रकार व्यवस्था करवाने के लिए निर्देशित किया  इसी दौरान उनकी नजर पड़ी  डिग्री के मैदान पर पतंग उड़ा रहे एक छोटे से बच्चे पर राजा भइया उस बच्चे के पास पहुंचे और पतंग उड़ाने लगे  दरअसल डिग्री कॉलेज में प्रतिवर्ष राजा भइया नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाते हैं और इसमें कोई गड़बड़ी न हो इसलिए बराबर उसका निरीक्षण भी करते हैं  

यूवा दिवस पर TCS की जागरूकता यात्रा

Image
  TCS Coching Kunda के छात्रों और शिक्षकों ने युवा दिवस के अवसर पर निकली यूवा दिवस शोभायात्रा, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके मूल मंत्र उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत को ध्यान में रखते हुए समाज में दिया जागरूकता का संदेश और कुन्डा के एक बेहतर भविष्य के लिए TCS परिवार की तरफ से एक अच्छी पहल  हालांकि शक्ति ओझा सर के मार्गदर्शन में चलने वाले इस संस्थान में समय समय पर छात्रों को जागरूक करने तथा छात्रों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान चलाए जाते रहे हैं

कुन्डा पोस्ट ऑफिस के सामने खुले आसमान में रहने को मजबूर बृद्धा

Image
ये बुजुर्ग माता जी पिछले 15 दिनों से कुन्डा पोस्ट आफिस के सामने बने अधिकारी आवास के गेट के बगल जमीन पर रहने को मजबूर हैं ,  जब हमनें उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि माता जी का घर हिसामपुर में है,बेटे और बहू ने घरेलू झगड़े की वजह से उन्हें घर से निकाल दिया है  और वो इस कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं,  उपजिलाधिकारी के निवास के मेन गेट के बगल पड़ी बृद्धा की मदद के लिए कोई भी अधिकारी आगे नहीं आ रहे हैं  सब उन्हें नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं , मित्रों इस पोस्ट को इतना फैलाये की प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक इस महिला की पीड़ा पहुँच सके