Posts

Showing posts from February, 2021

कुन्डा के नजदीक बने इस " वाटर कंट्रोलर पुल " पर फ़ोटो खिंचवाने को लेकर युवाओं में क्रेज

Image
  कुन्डा के नजदीक बने इस " वाटर कंट्रोलर पुल " पर फ़ोटो खिंचवाने को लेकर युवाओं में क्रेज  सोशल मीडिया के जमाने में युवाओं में सेल्फी और फ़ोटो का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है , और लोग फोटो के लिए अच्छी बैकग्राउण्ड वाली जगह तलाशते रहते हैं ,  कुन्डा के नजदीक बसवाही ग्राम के पास शारदा सहायक नहर के पास बना एक पुल भी ऐसा ही अच्छा बैकग्राउण्ड के लिए प्रयोग किया जा रहा है , दरअसल इस पुल में वाटर कंट्रोलर शटर लगे हुए हैं  जिसकी वजह से यह किसी मिनी डैम की तरह प्रतीत होता है जो युवाओं को आकर्षित करता है ,  अधिक जानकारियां अगली दो तस्वीरों के साथ पोस्ट की जाएंगी ,  आप इस पेज से जुड़े रहिये और जानिए कुन्डा के विशेष तथ्यों को 🙏

बानेमऊ बाग में लगी भीषण आग

  हौदेश्वरनाथ धाम के पास बनेमाउ ग्राम के बगीचों में आज दोपहर को आग लग और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, आग लगने के बाद राहगीरों ने और ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जबतक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुँचती आग की वजह से आधा बगीचा जल चुका था, आग की वजह से बगीचे में आसियाना बनाकर रहने वाले पशु पक्षियों का आशियाना भी जल चुका था और कई पशु पक्षी इस आग में झुलस चुके थे ,  कई पेड़ों को भी आग की वजह से काफी नुकसान हुआ वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस बगीचे में प्रतिवर्ष आग लग जाया करती है , फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है