Posts

नाक , कान , गला और एलर्जी रोग विशेषज्ञ प्रयागराज के प्रख्यात डॉ अजय शुक्ला सर से मिले अब हर शनिवार कुंडा में

Image
                   डॉ अजय शुक्ला सर इलाज करते हुए   दोस्तों डॉ अजय शुक्ला सर (MS , E.N.T) प्रयागराज के प्रतिष्ठित और प्रख्यात डॉक्टर हैं। जो कि नाक, कान , गला , और एलर्जी से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ हैं और जाने माने कैंसर सर्जन हैं । उन्होंने प्रयागराज की प्रतिष्ठित तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल ( बेली हॉस्पिटल ) में भी वर्षों अपनी सेवाएं दी हैं और लगभग 20 वर्ष का अनुभव रखते हैं । डॉ अजय शुक्ला सर अब कुंडा में भी तिलौरी मोड़ पर के पास बिहार रोड पर स्थित " शान्ती विलास हॉस्पिटल " पर प्रत्येक शनिवार को बैठते हैं और सैकड़ों मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं। हॉस्पिटल में फार्मेसी , टेस्ट लैब आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।  गौरतलब है कि डॉ अजय शुक्ला सर प्रयागराज में अपने उत्तम इलाज के लिए विख्यात हैं और मरीजों को उनसे इलाज करवाकर विशेष आराम मिलता है यही कारण है कि वे निरन्तर प्रसिद्धि प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनके पास मरीजों की भारी भीड़ रहती है। उनके कुंडा में प्रत्येक शनिवार को बैठने का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को इ...

कुंडा तिलौरी गाँव के पास हुई बड़ी दुर्घटना मौके पर पहुँचे राजा भइया और प्रतापगढ़ DM

Image
  कुंडा के तिलौरी गांव के पास कुंडा- प्रतापगढ़ रोड पर एक बस भयानक हादसे का शिकार हो गयी जिसमें बस के सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए , घायलों में बच्चे ,बूढ़े और महिलाएँ भी शामिल हैं। ऐसे हुआ हादसा   चश्मदीदों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित बाइक बस के सामने आ गयी और ड्राइवर ने उसको बचाने के लिए बस को किनारे की तरफ मोड़ दिया जिससे बस जाके सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गयी ।  हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई आस पास के लोग मौक़े पर मदद के लिए पहुँचे फिर शासन प्रशासन के लोग पहुँचे और एम्बुलेंस आयी घायलों को कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहाँ से गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुचे राजा भइया और प्रतापगढ़ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  हादसे की खबर पाकर कुंडा के विधायक माननीय राजा भइया जी और बाबागंज विधायक श्री विनोद सरोज जी , प्रतापगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन जी ,प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल जी, कुंडा एसडीएम भारत राम जी समेत सभी आलाधिकारी...

मनगढ़ गाँव का नाम बदला अब "कृपालु धाम मनगढ़ " के नाम से जाना जाएगा

Image
  विशेष ख़बर :-  उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि अब मनगढ़ ग्राम का नाम परिवर्तित करके जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के नाम पर " कृपालु धाम मनगढ़ " किया गया है ।  तो अब से मनगढ़ ग्राम " कृपालु धाम मनगढ़ " के नाम से जाना जाएगा ।  गौरतलब है कि जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने क्षेत्र का गौरव सम्पूर्ण विश्व में बढ़ाया है और उनके द्वारा स्थापित भक्तिधाम में विश्व भर से लोग आते हैं। ऐसे में कुंडा क्षेत्र के लोगों के लिए भगवान स्वरूप जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के नाम पर ग्राम का नामकरण होना गौरव की बात है।  ऐसी विशेष जानकारियों के लिए बने रहिये #ऐसा_है_हमारा_कुंडा के साथ ।

जल्द ही कुंडा को मिलेगी " रिलांयस ट्रेंड्स " की शौगात

Image
  रामलाल पेट्रोल पंप के बगल खुलेगा रिलायंस ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल एक सवाल कुंडा के लोगों के जहन में बहुत दिनों से चल रहा था कि रामलाल पेट्रोल पंप के बगल क्या  बन रहा है ?  इस सवाल का जवाब आखिर मिल चुका है। कुंडा में एक नया शॉपिंग मॉल रिलायंस ट्रेंड्स खुलने वाला है। जहां आपको पुरुषों महिलाओं और बच्चों के लिए ब्रांडेड कपड़े मिलेंगे। रिलायंस ट्रेंड्स देश के बड़े बड़े शहरों में होता है, ट्रेंड्स में युवाओं के लिए आधुनिक दौर के फैशनेबल कपड़े उपलब्ध होते हैं । कुंडा में रिलायंस ट्रेंड्स खुलने को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।   #ऐसा_है_हमारा_कुंडा की टीम से खास बातचीत में मैनेजर और कर्मचारियों ने बताया कि रिलायंस ट्रेंड्स के उद्घाटन की सभी औपचारिक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। ट्रेंड्स में आम नागरिकों के लिए अनौपचारिक बिलिंग की शुरूआत 28 फरवरी से होने की उम्मीद है हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन समारोह 11 मार्च तक होने तथा उद्धघाटन माननीय राजा भइया द्वारा किये जाने की संभावना है।  खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए और कुंडा की ऐसी खास खबरों के लिए ब...

कुंडा रेलवे स्टेशन पर लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक घड़ी

Image
  कुंडा रेलवे स्टेशन पर लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक घड़ी कुंडा रेलवे स्टेशन पर अब आपको घड़ी देखने की सुविधा भी मिलेगी , आज कुंडा रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगा दी है , जिससे अब सफर में जाने वाले यात्रियों को समय देखने में आसानी होगी । कुंडा रेलवे स्टेशन निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, कुंडा क्षेत्रवासियों के लिए एक सकारात्मक खबर । ऐसी सकारात्मक खबरों के लिए जुड़े रहें " ऐसा है हमारा कुंडा " पेज के साथ और खबरों को शेयर करना न भूलें । #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #ऐसा_है_हमारा_कुंडा #कुंडा #कुंडा_रेलवे_स्टेशन

इलाहाबाद के जाने माने दंतचिकित्सक सौरभ शुक्ला द्वारा दांतों की समस्याओं का सटीक इलाज 100 % गारेंटी के साथ 50% कि भारी छूट पर आपके अपने क्षेत्र में

Image
  वीरेंद्र डेंटल हॉस्पिटल पर दांतों की जाँच में 50% भारी छूट  अब होगा दांतों की समस्याओं का 100 % इलाज जल्दी करें दोस्तों यदि आप दांतों के दर्द , टेढ़ेपन , पायरिया , सेंसिटिविटी आदि समस्याओं को काफी दिन से झेल रहे हैं तो अब अत्याधुनिक तकनीकि यंत्रों द्वारा दांतो की बारीक से बारीक जाँच कराकर , समय है इन सब से छुटकारा पाने का क्योंकि जाने माने दंतचिकित्सक डॉ सौरभ शुक्ला जी के वीरेंद्र डेण्टल क्लीनिक पर दांतों के जाँच और  इलाज में भारी छूट चल रही है 100% गारेंटी के साथ  तो फिर देर किस बात की जल्द कराइये अपने दांतों का सटीक इलाज और पाईये छुटकारा दांतों की समस्याओं से ।  संपर्क :- 8954153597 वीरेंद्र डेण्टल हॉस्पिटल  लालगोपालगंज तिराहे के पास  लखनऊ रोड प्रयागराज

कुन्डा में चढ़ा भूसे का भाव

Image
    कुन्डा में चढ़ा भूसे का भाव जी हाँ दोस्तों आपने सही सुना आमतौर पर हम जिस भूसे का मजाक उड़ाते हैं वही भूसा कुन्डा में काफी महंगा दाम देने पर भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। मशीन से गेहूं की कटाई होने की वजह से भूसे की भारी कमी हुई है और इसलिए कुन्डा के आस पास भूसा 500 - 400 रुपये मन बिक रहा है । यही नहीं भूसे के लिए लोग रिस्तेदारों से सिपारिस भी लगा रहे हैं। भूसे की मारा मारी को देखते हुए हमने यह पोस्ट करने का निर्णय लिया है , #aisa_hai_hamara_kunda #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा #कुन्डा #kundatrend

खास खबर ;- एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक ऑफिस रास्ते की घेराबंदी

Image
  खास खबर ;- एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक ऑफिस रास्ते की घेराबंदी  कुन्डा में एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक ऑफिस के लिए जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेट लगाकर बन्द कर दिए गए हैं , यह बैरिकेट शाम को 5 बजे तक खुलने की उम्मीद है , इन रास्तों को किया गया है बन्द । पोस्ट आफिस से ब्लॉक ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर पहला बैरिकेट पोस्ट आफिस के सामने लगाया गया है, एक बैरिकेट पुराने बसअड्डे के ठीक सामने लगाया है, शमीम तिराहे पर ब्लॉक ऑफिस की तरफ बैरिकेट लगाकर रास्ते को बंद किया गया है। ब्लॉक ऑफिस के सामने वाली गली और कब्रिस्तान की तरफ से कृपालु स्कूल जाने वाले रास्ते को भी बंद किया है । #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा की तरफ से हम आपसे निवेदन करते हैं कि यदि आपको आवश्यक कार्य न हो तो 5 बजे के बाद सड़क पर निकले और ट्रैफिक नियंत्रित करने में कुन्डा प्रशासन का सहयोग करें । 

कुन्डा में राजा भइया ने बनाया लगातार 7वीं बार जीतने का रिकॉर्ड

Image
  कुन्डा में राजा भइया ने बनाया लगातार 7वीं बार जीतने का रिकॉर्ड  कुन्डा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं , कुन्डा की सीट से जनसत्ता दल प्रत्याशी आदरणीय राजा भइया ने 30315 वोटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव को हराया,  99612 वोट पाकर राजा भइया पहले स्थान पर रहे और सपा प्रत्याशी गुलशन यादव 69297 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे वहीँ  16455 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा सेनानी तीसरे स्थान पर रही । 

बाबागंज विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल प्रत्याशी विनोद सरोज की एक बार फिर से जीत दर्ज

Image
बाबागंज विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल प्रत्याशी विनोद सरोज की एक बार फिर से जीत दर्ज  बाबागंज से जनसत्ता दल प्रत्याशी विनोद सरोज ने समाजवादी  पार्टी प्रत्याशी गिरीश चंद्र को 15767 वोटों से हराया विनोद सरोज को 67282 वोट मिले वहीँ दूसरे स्थान पर रहने वाले सपा प्रत्याशी को 51515 वोट हासिल हुए वहीं 30391 वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे । 

बजरंग डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ वैश्य समाज का विशाल भंडारा

Image
  बजरंग डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ वैश्य समाज का विशाल भंडारा कल बजरंग डिग्री कॉलेज में वैश्य समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, पाठकों को बताना चाहेंगे यह भंडारा आम भंडारों से भिन्न होता है, आईये जानते हैं कुन्डा में होने वाले वैश्य समाज भंडारे की कुछ विशेष बातें । इस भंडारे में सिर्फ वैश्य समाज ही आमंत्रित होता है। इसके आस पास के लगभग 50 किलोमीटर के वैश्य समाज के लोग आते हैं। इसमें सभी सहपरिवार आमंत्रित होते हैं और लोग पूरे परिवार के साथ भंडारे में जाते हैं भंडारा सुबह से ही शुरू हो जाता है यहां खाने और नास्ते तक कि ब्यवस्था होती है, भंडारे का स्थान ऐसा चुना जाता है जहाँ महिलाओं और बच्चों के रुकने की व्यवस्था भी की जा सके। भंडारे में मेले जैसी तस्वीरें भी दिखती हैं क्योंकि इस भंडारे में फास्टफूड और झूले वालों को भी अपना कारोबार लगाने की इजाजत दी जाती है। इस भंडारे के दौरान बच्चों का बर्थडे , शादी विवाह के रिश्ते देखने और बातचीत करने और ब्यापरिक रिश्तों पर भी चर्चा की जाती है। वैश्य समाज का यह भंडारा कई विशेषताओं वाला है यह भंडारा वैश्य समाज एकता का मजबूत उदाहर...

कुन्डा में महिलाओं की प्रेरणास्रोत श्री विशाखा त्रिपाठी जी

Image
    कुन्डा में महिलाओं की प्रेरणास्रोत श्री विशाखा त्रिपाठी जी भारत के गौरवशाली इतिहास हो वर्तमान में रचे जा रहे कीर्तमान हो सभी जगहों पर देश की प्रगति में महिलाओं योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण है , कुन्डा की महिलाओं ने राष्ट्र और समाज के प्रति विशेष योगदान दिया है। महान जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्षा श्री विशाखा त्रिपाठी जी ने कुन्डा की ऐसी ही महानतम महिलाओं में से एक हैं उन्होंने अपने पिता परम पूज्य जगद्गुरु कृपालु जी महराज द्वारा स्थापित संस्थान का संचालन बड़ी कुशलता पूर्वक किया है उन्होंने महराज जी द्वारा प्रतिस्थापित सभी योजनाओं और समाज कल्याण के कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया है अपितु उसका विस्तार भी किया है। उनके नेतृत्व में संगठन के परोपकारी और आध्यात्मिक कार्यों से लगभग 5 मिलियन लोग लाभान्वित हुए हैं। उनके मार्गदर्शन ने भारत और दुनिया भर में कई केंद्रों और आश्रमों की स्थापना की, जिसका एक प्रमुख उद्देश्य महान प्रसार करना है हम  #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा   की महिला दिवस की यह पोस्ट आदरणीय विशाखा जी को समर्पित करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामना...

महाशिवरात्रि को लेकर हौदेश्वरनाथ में तैयारियां पूरी भव्यता से सजा हौदेश्वरनाथ धाम मंदिर

Image
  हौदेश्वरनाथ धाम  में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी 🔱  हौदेश्वरनाथ धाम मंदिर को रंगीन लाइट और फूलों से किया गया सुसज्जित ।  रात में रंगबिरंगे प्रकाश से दिख रही भव्यता  कल सुबह से ही यहां लगेगा भक्तों का तांता  कुन्डा के इस प्रसिद्ध और प्राचीन हौदेश्वरनाथ धाम मंदिर में सामान्य दिनों में भी भगवान शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। कुन्डा से हौदेश्वरनाथ धाम की तरफ आने वाले मार्ग पर सारा दिन जाम लगा रहता है। भक्तों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है  #mahashivratri #mahashivratri2022 #महाशिवरात्रि2022  #haudeshvernathtemple🔱 #हौदेश्वरनाथ_धाम #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #aisa_hai_hamara_kunda #kundatrend💓 #Kunda  #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा 

कुन्डा के लड़को ने नेपाल में जीता पदक 🥇

Image
  कुन्डा के लड़को ने नेपाल में जीता पदक 🥇 नेपाल में आयोजित भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कुन्डा के लड़कों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इस प्रतियोगिता में कुन्डा के अमरदीप यादव को अंडर 17 के 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक मिला,वहीं अंकित यादव को अंडर 21 के 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक मिला, अंकित मिश्रा को अंडर 19 के 200 मीटर में रजत पदक मिला।  कुन्डा के तीनों लड़को ने नेपाल में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर कर दिया है। और हमे गर्वान्वित होने का अवसर दिया है।  # ऐसा_है_हमारा_कुन्डा अंकित मिश्रा , अमरदीप यादव , और अनुज अंकित यादव को ढेर सारी शुभकामनाएं देता है 💐

कुन्डा के लाल ने नेपाल में जीता गोल्ड 🥇

Image
  कुन्डा के लाल ने नेपाल में जीता गोल्ड 🥇 कुन्डा के मौली ग्राम निवासी अनुज अंकित यादव जी ने नेपाल में अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर कर कुन्डा का नाम रोशन कर दिया है , उन्होंने सभी दौड़ प्रतियोगियों को पिछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया । #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा   कुन्डा के मिल्खा सिंह अनुज अंकित यादव जी को ढेर सारी शुभकामनाएं देता है 💐💐 #aisa_hai_hamara_kunda #kundatrend #कुन्डा #Aisa_Hai_Hamara_Kunda