Posts

Showing posts from May, 2021

कुन्डा में उपलब्ध हुई 18+ आयु वर्ग वालों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्दी से बुक करें अपॉइंटमेंट

Image
  विशेष जानकारी -: 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कुन्डा CHC के लिए उपलब्ध है ।  स्टॉक सीमित मात्रा में है ,  आप सभी से अनुरोध है जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर लें ।  जानकारी  को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाने का प्रयास करें । 

अंशु मिश्रा के परिवार से मिलने पहुचें राजा भइया

Image
  पीड़ित के परिवार के घर पहुंचे राजा भइया ,  दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन  प्रयागराज जनपद के पलयें, नवाबगंज में हुए पीरानगर के युवक सचिन मिश्र के नृशंस हत्याकांड के बाद मंगलवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' जी ने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने सचिन के परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे, सभी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करवाई जाएगी। माननीय श्री राजा भइया जी ने मृतक सचिन के भाई-बहनों की हरसंभव आर्थिक मदद व बहन की शादी में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अंशु मिश्रा के परिजनों को मिला कुन्डा के आम आदमी का साथ

Image
  ऐसा है हमारा कुन्डा अंशु मिश्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है परिजनों से मिलते कुन्डा के लोग आम आदमी पीड़ितों के साथ पूरा कुन्डा पीड़ित केे साथ  #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा अंशु मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करता है। कुन्डा में हुई एक नाबालिग बच्चे की हत्त्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया । और शायद यही वजह थी कि कुन्डा के तमाम सम्मानित और जाने माने लोगों के पीड़ित परिवार को साहस देने के लिए उनके घर जाकर उन्हें हिम्मत दी। तथा कुछ जनप्रतिनिधि उनके अंतिम संस्कार में भी उपस्थित रहे । आज पूरा कुन्डा एक सुर में इस हिंसक और घृणित घटना की निंदा करता है ।

कुन्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

Image
  कुण्डा सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव त्रिपाठी ने कुन्डा क्षेत्र के अस्वस्थ लोगों के लिए सहायता हेतु कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं कुण्डा सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव त्रिपाठी ने मरीजों की सुविधा के लिए सीएचसी के डॉक्टरों का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है । सीएचसी प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में भी घर बैठे मरीज डाक्टरों से बात कर परामर्श ले सकते है । सीएचसी प्रभारी ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस के पालन करने की अपील भी की । सीएचसी प्रभारी ने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले बहुत ही जरूरी हो निकलना तो ही घर से निकले लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए । सीएचसी प्रभारी ने सभी से अपील की और कहा आइये सभी मिलकर एक बार दोबारा कोरोना को मात दे । जारी किए गए डाक्टरों के नंबर है डॉ ए के गुप्ता 8052790365 , डॉ अनुराग द्विवेदी 8948457888 , डॉ राधेश्याम वर्मा 8601872184 , डॉ ओपी पटेल (अस्थि रोग विशेषज्ञ) 8400599344 , डॉ ओ पी गुप्ता 8858017374, डॉ अखिलेश उपाध्याय (जनरल सर्जन) 9415354126 , डॉ आनंद सिंह 941531634 , डॉ राजीव त्रिपाठी( शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ)8005193683 द...

कुन्डा ब्लॉक आफिस में दिखी हलचल मतगणना एजेंट बनने के लिए कागज़ी कार्यवाही पूरी करते दिखे लोग

Image
  कुन्डा ब्लॉक आफिस में दिखी हलचल  मतगणना एजेंट बनने के लिए कागज़ी कार्यवाही पूरी करते दिखे लोग  कल आना है ग्राम पंचायत चुनावों का नतीजा