डॉ अजय शुक्ला सर इलाज करते हुए दोस्तों डॉ अजय शुक्ला सर (MS , E.N.T) प्रयागराज के प्रतिष्ठित और प्रख्यात डॉक्टर हैं। जो कि नाक, कान , गला , और एलर्जी से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ हैं और जाने माने कैंसर सर्जन हैं । उन्होंने प्रयागराज की प्रतिष्ठित तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल ( बेली हॉस्पिटल ) में भी वर्षों अपनी सेवाएं दी हैं और लगभग 20 वर्ष का अनुभव रखते हैं । डॉ अजय शुक्ला सर अब कुंडा में भी तिलौरी मोड़ पर के पास बिहार रोड पर स्थित " शान्ती विलास हॉस्पिटल " पर प्रत्येक शनिवार को बैठते हैं और सैकड़ों मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं। हॉस्पिटल में फार्मेसी , टेस्ट लैब आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि डॉ अजय शुक्ला सर प्रयागराज में अपने उत्तम इलाज के लिए विख्यात हैं और मरीजों को उनसे इलाज करवाकर विशेष आराम मिलता है यही कारण है कि वे निरन्तर प्रसिद्धि प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनके पास मरीजों की भारी भीड़ रहती है। उनके कुंडा में प्रत्येक शनिवार को बैठने का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को इ...
खास खबर ;- एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक ऑफिस रास्ते की घेराबंदी कुन्डा में एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक ऑफिस के लिए जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेट लगाकर बन्द कर दिए गए हैं , यह बैरिकेट शाम को 5 बजे तक खुलने की उम्मीद है , इन रास्तों को किया गया है बन्द । पोस्ट आफिस से ब्लॉक ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर पहला बैरिकेट पोस्ट आफिस के सामने लगाया गया है, एक बैरिकेट पुराने बसअड्डे के ठीक सामने लगाया है, शमीम तिराहे पर ब्लॉक ऑफिस की तरफ बैरिकेट लगाकर रास्ते को बंद किया गया है। ब्लॉक ऑफिस के सामने वाली गली और कब्रिस्तान की तरफ से कृपालु स्कूल जाने वाले रास्ते को भी बंद किया है । #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा की तरफ से हम आपसे निवेदन करते हैं कि यदि आपको आवश्यक कार्य न हो तो 5 बजे के बाद सड़क पर निकले और ट्रैफिक नियंत्रित करने में कुन्डा प्रशासन का सहयोग करें ।
महत्वपूर्ण सूचना - कुन्डा के वीर सपूत शहीद रवि सिंह जी की शव यात्रा कल सुबह 9 बजे कालाकांकर से देशराज इंदारा मैदान फिर वहां से कुन्डा तिलौरी मोड़ फिर उनके पैतृक गांव कनावाँ के तक के लिए निकाली जाएगी तद्पश्चात उनका अंतिम संस्कार श्रृंगरेरपुर घाट से सम्पन्न होगा , आप सभी लोग मास्क और सेनेटाइजर के साथ यात्रा और अंतिम संस्कार में में शामिल हो सकते हैं , इस यात्रा में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है आप सभी इसमें शामिल होकर शहीद रवि सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें विशेष- शवयात्रा को लाइव दिखाने का प्रयास हम "ऐसा है हमारा कुन्डा " के फेसबुक पेज तथा इंस्टाग्राम अकाउंट पर करेंगे
Comments
Post a Comment