Posts

Showing posts from 2021

कुन्डा रेलवे स्टेशन पर लगे अनाउंसमेंट स्पीकर

Image
  सूचनाएं हेतु लगे स्पीकर  कुन्डा रेलवे स्टेशन पर लगे अनाउंसमेंट स्पीकर 2021 के जाते जाते कुन्डा में एक और अच्छी खबर देखने को मिली । कुन्डा रेलवे स्टेशन पर अब जानकारी देने के लिए स्पीकर लगाए गए हैं जिससे यात्रियों को सूचनाएं दी जाएगी पहले यह कार्य घंटी बजा कर किया जा था, वास्तव में यह वर्ष कुन्डा रेलवे स्टेशन के लिए काफी परिवर्तनकारी रहा इस वर्ष रेलवे स्टेशन की भौगोलिक तस्वीर काफी बदल गयी। 

कुन्डा में हुआ Talent Show का आयोजन

Image
बजरंग डिग्री कॉलेज में शो देखने उमड़ी भीड़ सैनिकों का अभिनय करते बच्चे मंच पर बच्चे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए माननीय राजा भइया कुन्डा में हुआ Talent Show का आयोजन आज बजरंग डिग्री कॉलेज में Indian Computer Institute द्वारा Talent Show का आयोजन किया गया  इस दौरान कुन्डा के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रतियोगियों ने डांस, सिंगिंग , कविता ,स्पीच , और ड्रामा का प्रदर्शन करके अपने हुनर का कौसल दिखाया  इस दौरान मुख्य अतिथि माननीय राजा भइया व गोपाल भइया भी उपस्थित हुए उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  सुबह 11 बजे आरंभ हुआ कार्यक्रम शाम को 8 बजे जाकर समाप्त हो सका ,  आयोजकों की कड़ी मेहनत के बाद कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।  #aisa_hai_hamara_kunda #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा #Aisa_Hai_Hamara_Kunda #kundatrend💓 #Kunda #KundaTalentshow  

कुन्डा में जज आवास का हुआ शुभारंभ

Image
कुन्डा में जज आवास का शुभारंभ हुआ इस दौरान परिसर को फूलों से सजाया गया था जजों के लिए बना परिसर कुन्डा में जजों के लिए बने परिसर की संरचना    जजों का मुख्य निवास कुन्डा में पुरानी कचहरी के बगल जजों के लिए आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था आज आवासों का शुभारंभ किया गया, इस दौरान प्रतापगढ़ जिले के सभी सिविल जज और जिला न्यायालय के न्यायाधीश मौजूद रहे इस दौरान आवास की इमारतों को फूलों से सजाया गया था,और जिला न्यायालय से आये न्यायधीश ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा #aisa_hai_hamara_kunda #kundatrend #kunda #Judgecolonykunda

इंडियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट लाया है हुनर का बड़ा मंच

Image
  मित्रों कुन्डा में पहली बार प्रतिभा को मिल रहा है बड़ा मंच   इंडियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है,जिसमे युवाओं को सिंगिंग, डांसिंग , स्पीच , ड्रामा , आदि प्रकार की प्रतिमा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा,  समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान राजा भइया जी हैं   प्रतियोगिता में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को रेंजर सायकिल, LED TV , डिजिटल क्लॉक द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।  कार्यक्रम विशेष:- कार्यक्रम का आयोजन बजरंग डिग्री कॉलेज में होगा  कार्यक्रम 4 दिसम्बर शनिवार के दिन होगा  कैसे लें प्रतियोगिता में भाग : प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मात्र 100 रुपये का एक फार्म भरना होगा जिसकी अंतिम तिथि 28 नवम्बर है ।  इंडियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट   संपर्क : 7985716093, 9415628264 प्रेम नगर कुन्डा प्रतापगढ़  स्त्रोत : खास जानकारियां आशुतोष ओझा जी द्वारा प्राप्त हुई 

कुन्डा में हुआ Amazon Easy Store का उद्घाटन

Image
यह Store राम जानकी मार्केट (राजा भइया मार्केट) स्टेट बैंक के ठीक बगल पहली मंजिल पर स्थित है। संपर्क सूत्र ;- 9696074864 आईये जानते हैं क्या है इसकी खास बातें Amazon Easy Store के द्वारा आप Amazon App पर उपलब्ध सामानों को आसानी से मंगा सकते हैं। कैसे करें ऑर्डर ?  1.आप अपने Amazon App पर किसी भी समान को Save कर लें, Add to kart कर लें या अपने द्वारा पसंद की गई वस्तु का स्क्रीन शॉट ले लें . 2. आप Amazon Easy स्टोर पर जाकर Amazon App पर चुनी हुई वस्तु को आर्डर करवा लें। 3.आप Amazon Easy Store पर जाकर भी अपने लिए वस्तुयें चुन सकते हैं।  क्या हैं इसके फायदे  1. यहां आपको Amazon App से भी 5% ज्यादा तक की छूट गई सकती है  2.आप अपने द्वारा मंगवाये समान को Store पर ही खोलकर देख सकते हैं पसंद न आने पर तुरंत वापस कर सकते हैं,सामान्य तरीके से आर्डर करने पर आपका समान  कुछ दिन बाद वापस होता है, 3.आपको यहां होम डिलीवरी की सुविधा भी प्राप्त होगी Amazon Easy स्टोर से सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको यहां से ऑर्डर करने पर 5% तक की ज्यादा छूट मिलती है, और दूसरी तरफ अगर आपको सामान पसंद ...

जनसंख्या बृद्धि के विरोध में और पर्यावरण जागरूकता को लेकर कृपालु महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली रैली

Image
  भारी जनसंख्या विस्फोट और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कृपालु महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में निकाली गई इस रैली में सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही। रैली के दौरान जनसंख्या बृद्धि के विरोध में और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जागरूकता संदेश वाले पोस्टर दिखाए गए और नारे भी लगाए गए । 

कुन्डा में कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता

Image
  कुन्डा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है, प्रतिदिन कुन्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुँच रहे हैं। वहीं ग्रामीण स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है।  वैक्सीन लगवाने को लेकर उमड़ी भीड़ एक अच्छी खबर जिससे पता चलता है कि कुन्डा में लोगों के अंदर कोरोना को लेकर कितनी जागरूकता है #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा #Aisa_Hai_Hamara_Kunda

कुन्डा में जगह जगह दिखा बारिश का कहर बिजली हुई गुल जगह जगह दिखा जलभराव

Image
  कुन्डा में मूसलाधार बारिश की वजह से  सरकारी अस्पताल , कुन्डा पावरहाउस , पुराना बसअड्डा समेत टाउन एरिया के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए वहीं आसपास के गांवों में बारिश की वजह से रास्ते पानी में डूब गए  कुन्डा में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है  वहीं तेज हवाओं के चलने से काफी जगहों पर पेड़ गिर गए और विधुत तार टूट जाने से बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई, जिसकी वजह से कई गावों अंधेरा छाया रहा वहीं टाउन एरिया में भी कई जगह  बिजली गुल रही ।

भक्तिधाम मनगढ़ में हुआ श्रीकृष्ण अर्जुन प्रतिमा का अनावरण

Image
  भक्तिधाम में श्रीकृष्ण अर्जुन प्रतिमा का अनावरण हुआ (2/3) भक्तिधाम मनगढ़ में एक अलौकिक प्रतिमा का अनावरण किया प्रतिमा में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के साथ कुरुक्षेत्र में रथ चलाते हुए दिख रहे हैं ।  खास तसवीरें भेजीं हैं अंजनी पांडेय जी ने  #bhaktidham #भक्तिधाम_मनगढ़ #मनगढ़_मंदिर_कुन्डा #मनगढ़ #mangarh_trip🛤️ #mangarh #kripalumaharaj #जगद्गुरु_१००८_स्वामि_श्री_कृपालुजी_महाराज #Aisa_hai_hamara_kunda #kundatrend💓 #Kunda #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा #aisa_hai_hamara_kunda

कृपालु महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ

Image
 कृपालु महिला महाविद्यालय में B.A. तथा B.S.C. के लिए प्रवेश आरंभ हो गया है ,  प्रवेश हेतु निम्न निर्देशों को ध्यान से पढ़े  और अधिक जानकारी के लिए विद्यालय जाकर संपर्क करें जानकारी स्रोत: दी गयी जानकारियां विपुल मिश्रा जी व खुशबू जायसवाल जी द्वारा प्राप्त हुई हैं।

कुन्डा रेलवे स्टेशन को मिली टावर लाइट की शौगात

Image
कुन्डा विकास के पथ पर निरंतर प्रगतिशील है,कुन्डा परिवर्तनों के दौर से गुजर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है इसी दिशा में बढ़ते हुए कुन्डा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर टावर लाइट लगाने का कार्य प्रगतिशील है और जल्द ही सम्पन्न कर लिया जाएगा ।  कुन्डा नगरवासियों के लिए एक सकारात्मक खबर है।

भक्तिधाम मनगढ़ मंदिर अपडेट

Image
 भक्तिधाम मनगढ़ अपडेट  कृपया ध्यान दें भक्ति धाम मनगढ़ मंदिर का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:00 बजे फिर 2:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक और गुरुधाम (सत्संग भवन) का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक  प्रस्तुत जानकारियां मित्र अंबुज सिंह जी द्वारा प्राप्त हुई हैं

भगवन डेंटल क्लीनिक पहुंचे माननीय राजा भइया क्षेत्रीय चिकित्सक से इलाज कराकर पेस की सादगी की मिसाल

Image
 माननीय राजा भइया जी रविवार शाम को अचानक भगवन डेंटल क्लीनिक पहुँच गए, उन्होंने डॉ अर्पित कृष्ण त्रिपाठी जी से इलाज और परामर्श लिया।  राजा भइया अपनी साधारण जीवन शैली की वजह से क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं,वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच मौजूद रहते हैं।  कुन्डा के जाने माने दंत चिकित्सक अर्पित कृष्ण त्रिपाठी जी के भगवन डेंटल क्लीनिक पर परामर्श के लिए पहुँचकर एक बार फिर से उन्होंने सादगी की मिसाल पेश की और लोगों को काफी प्रभावित कर दिया । 

कुन्डा में मौसम ने ली करवट अचानक छाया अंधेरा चल रही तेज हवाएँ

Image
कुन्डा में दो दिन की भयानक गर्मी के बाद आज दोपहर 3 बजे  अचानक मौसम में तीव्र बदलाव देखने को मिला  तेज हवाएँ हवाएँ चलने लगी और काले बादल छा जाने से अंधेरा हो गया।  कुछ ही देर में बारिश भी शुरू हो गई जिससे  आम लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। 

कुन्डा पहुचे नरसिंहानंद सरस्वती जी बड़े महराज श्री उदय प्रताप सिंह जी से की मुलाकात

Image
कुन्डा पहुचे नरसिंहानंद सरस्वती जी बड़े महराज श्री उदय प्रताप सिंह जी से की मुलाकात   डासना मंदिर के महंत यति श्री नरसिंहानंद सरस्वती जी का कुंडा के भद्री स्थित राजभवन में हुआ भव्य स्वागत समाज के उत्थान के लिए भद्री नरेश श्री उदय प्रताप सिंह जी ने नरसिम्हा नंद जी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।  

दर्शनार्थियों के लिए खुला भक्तिधाम मनगढ़ मंदिर । जाने क्या है दर्शन का समय

Image
*आवश्यक सूचना*  *आज से भक्ति धाम मनगढ़ {मंदिर} सभी दर्शनार्थियों के लिए खुल गया है समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक और गुरुधाम मंदिर दर्शन का समय 4 बजे से 6 बजे तक* जानकारी स्त्रोत: अंबुज सिंह जी की खास रिपोर्ट  

कुन्डा में छाया अंधेरा हो रही मूसलाधार वर्षा

Image
 कुन्डा में छाया अंधेरा हो रही मूसलाधार वर्षा  सुबह 11 बजे ही छा गया भयानक अंधेरा और तेज हवाएँ चलने लगी , और देखते ही देखते भारी बारिश होने लगी। 

कुन्डा में उपलब्ध हुई 18+ आयु वर्ग वालों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्दी से बुक करें अपॉइंटमेंट

Image
  विशेष जानकारी -: 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कुन्डा CHC के लिए उपलब्ध है ।  स्टॉक सीमित मात्रा में है ,  आप सभी से अनुरोध है जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर लें ।  जानकारी  को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाने का प्रयास करें । 

अंशु मिश्रा के परिवार से मिलने पहुचें राजा भइया

Image
  पीड़ित के परिवार के घर पहुंचे राजा भइया ,  दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन  प्रयागराज जनपद के पलयें, नवाबगंज में हुए पीरानगर के युवक सचिन मिश्र के नृशंस हत्याकांड के बाद मंगलवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' जी ने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने सचिन के परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे, सभी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करवाई जाएगी। माननीय श्री राजा भइया जी ने मृतक सचिन के भाई-बहनों की हरसंभव आर्थिक मदद व बहन की शादी में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अंशु मिश्रा के परिजनों को मिला कुन्डा के आम आदमी का साथ

Image
  ऐसा है हमारा कुन्डा अंशु मिश्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है परिजनों से मिलते कुन्डा के लोग आम आदमी पीड़ितों के साथ पूरा कुन्डा पीड़ित केे साथ  #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा अंशु मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करता है। कुन्डा में हुई एक नाबालिग बच्चे की हत्त्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया । और शायद यही वजह थी कि कुन्डा के तमाम सम्मानित और जाने माने लोगों के पीड़ित परिवार को साहस देने के लिए उनके घर जाकर उन्हें हिम्मत दी। तथा कुछ जनप्रतिनिधि उनके अंतिम संस्कार में भी उपस्थित रहे । आज पूरा कुन्डा एक सुर में इस हिंसक और घृणित घटना की निंदा करता है ।

कुन्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

Image
  कुण्डा सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव त्रिपाठी ने कुन्डा क्षेत्र के अस्वस्थ लोगों के लिए सहायता हेतु कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं कुण्डा सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव त्रिपाठी ने मरीजों की सुविधा के लिए सीएचसी के डॉक्टरों का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है । सीएचसी प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में भी घर बैठे मरीज डाक्टरों से बात कर परामर्श ले सकते है । सीएचसी प्रभारी ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस के पालन करने की अपील भी की । सीएचसी प्रभारी ने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले बहुत ही जरूरी हो निकलना तो ही घर से निकले लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए । सीएचसी प्रभारी ने सभी से अपील की और कहा आइये सभी मिलकर एक बार दोबारा कोरोना को मात दे । जारी किए गए डाक्टरों के नंबर है डॉ ए के गुप्ता 8052790365 , डॉ अनुराग द्विवेदी 8948457888 , डॉ राधेश्याम वर्मा 8601872184 , डॉ ओपी पटेल (अस्थि रोग विशेषज्ञ) 8400599344 , डॉ ओ पी गुप्ता 8858017374, डॉ अखिलेश उपाध्याय (जनरल सर्जन) 9415354126 , डॉ आनंद सिंह 941531634 , डॉ राजीव त्रिपाठी( शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ)8005193683 द...

कुन्डा ब्लॉक आफिस में दिखी हलचल मतगणना एजेंट बनने के लिए कागज़ी कार्यवाही पूरी करते दिखे लोग

Image
  कुन्डा ब्लॉक आफिस में दिखी हलचल  मतगणना एजेंट बनने के लिए कागज़ी कार्यवाही पूरी करते दिखे लोग  कल आना है ग्राम पंचायत चुनावों का नतीजा 

कुन्डा के लोगों को धूप में मिली थोड़ी राहत सारा दिन छाए रहे बादल

Image
कुन्डा में गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला  दोपहर अचानक आसमान में बादल छा गए  और फिर शाम होते होते तेज हवाएं चलने लगी  थोड़ी बहुत बूंदाबांदी भी हुई ।  मौसम में इस बदलाव की वजह से जहाँ एक तरफ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली वहीं कोरोना के बुरे समय में मौसम का बदलाव सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है  इसलिए सावधान रहें सेहत का ध्यान रखें 

कोरोना को लेकर कुन्डा प्रशासन हुआ सख्त पोस्ट ऑफिस तिराहे पर लगाई चेकिंग

Image
  कुन्डा में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुन्डा प्रशासन सख्त नजर आया , जहां एक तरफ पुलिस बाजार के तिराहों और चौराहों पर चेकिंग लगा रही है ।  वहीं बाजार में बिना मास्क निकालने वाले लोगों को भी दण्डित किया जा रहा है ।  वहीं शादी विवाह के आयोजनों में बिना मास्क के बारात में जाने वाले बारातियों पर भी कार्यवाही हो रही है ।  यदि बाराती बिना मास्क सफर करते पकड़े गए तो दण्डित किया जा रहा है । दरअसल बीते कुछ दिनों में कुन्डा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है वहीं कुन्डा में कोरोना की वजह से मृत्यु दर काफी बढ़ गई है जिसकी चर्चा अखबारों में नही की जाती है ।  फ़ोटो का स्त्रोत सुमित श्रीवास्तव जी रिपोर्ट है 

कुन्डा में दिखा लॉकडाउन का असर

Image
  सुनसान दिखी सड़कें  दरअसल कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था,जिसके बाद सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है जिसका खास असर कुन्डा में देखने को मिला जहाँ कुन्डा की बाज़ारें पूरी तरह बंद दिखी वहीँ सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी बिलकुल कम दिखी ,  कुन्डा के लोगों ने लॉकडाउन को गंभीरता से लेते हुए निर्दशों का पालन बड़ी ही सतर्कता के साथ किया,  खास जानकारियां और फोटोज ऐसा है हमारा कुन्डा की सहयोगी Prali Kesharwani जी द्वारा प्राप्त हुई 

कुन्डा में 54% मतदान हुआ

Image
जिले में संपन्न हुआ ग्राम पंचायत चुनाव पूरे जिले में 60 फीसद रहा मतदान का औसत  कुन्डा में 54% मतदान हुआ , बाबागंज में भी 54% मतदान हुआ वहीं रामपुर में 59% मतदान हुआ बिहार और कालाकांकर में मतदान का प्रतिशत 62 फीसदी रहा ।  कई जगहों पर मतदान केंद्रों से हिंसा की खबरें भी आयीं   

कुन्डा में बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ के सभी विजेताओं ने ली शपथ

Image
 कुन्डा में बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ के सभी विजेताओं ने ली शपथ  आज दिनांक -16/04/2021 को सिविल बार एसोसिएशन कुंण्डा द्वारा अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के शपथग्रहण का आयोजन किया गया।शपथग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि जिले के नये जिला जज माननीय श्री संजय शंकर पांण्डेय जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कमल सिंह एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंण्डा सुश्री निधि यादव का आगमन हुवा । विशेष जानकारियां हमें  सुधीर पाण्डेय युवा अधिवक्ता  जी द्वारा प्राप्त हुई 

आज से दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा भक्तिधाम

Image
  हमारे सहयोगी अम्बुज सिंह जी ने खास जानकारी दी है कि आज से भक्तिधाम मनगढ़ मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुल गया है हालांकि इस दौरान मास्क पहनना और आपस में दूरी का ख्याल रखना जरूरी होगा ।  बीते दिनों कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर परिसर को आम श्रद्धालुओं के लिए किया गया था बन्द । 

कुन्डा पहुँचे अखिलेश यादव

Image
  सपा जिलाध्यक्ष के घर जाकर जाना हाल  दरअसल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सर्वेसर्वा अखिलेश यादव अचानक से सपा जिलाध्यक्ष व कुन्डा चैयरमैन के आ पहुंचे वहां उन्होंने गुलशन यादव व परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना  वहीं अखिलेश यादव के कुन्डा आने की खबर सुनकर हजारों लोग उन्हें देखने के पहुँचे । वहीं सपा कार्यकर्ता इस खबर से उत्साहित दिखे अखिलेश यादव के कुन्डा आने का कोई पूर्वानुमान नहीं था उन्होंने अचानक ही कुन्डा का दौरा किया ।