Posts

Showing posts from July, 2020

कुन्डा कोतवाली में पुलिसकर्मी मिले संक्रमित

Image
 टेस्टिंग के बाद इलाज के लिए जाते संक्रमित पुलिसकर्मी *ब्रेकिंग कुंडा-* कुंडा कोतवाली में कोरोना ने दी दस्तक । कुंडा कोतवाली के अंदर से 2 पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप । कुंडा थाने में कार्यरत 2 सिपाही हुए कोरोना पॉजिटिव । डॉक्टरों की टीम डॉक्टर रोहित सिंह,जसबीर सिंह,मनीष,विजय शुक्ला द्वारा लिया गया था 50 लोगो का सैम्पल । जिनमे से 2 सिपाही पाये गए कोरोना पोज़िटिव। दोनों पॉज़िटिव मरीजो को कोविड-19 हॉस्पिटल प्रतापगढ़ किया गया शिफ्ट ।  *रवीन्द्र दुबे* *पत्रकार कुंडा*

कुछ इस कदर सूनसान थी बाबूगंज की मंडी

Image
बाबूगंज मंडी की दुर्लभ तसवीर आमतौर पर यहाँ इतनी शान्ति और सन्नाटा नहीं होता है,यहां 24 घण्टे बसों ट्रकों की आवाजाही लगी रहती है किन्तु कोरोना काल में लगे शुरुआती लॉक डाउन में यहां ऐसा ही सन्नाटा देखने को मिलता था

खेल कूद का करो संकल्प स्वास्थ्य रहने का एकमात्र विकल्प

Image
खेल कूद का करो संकल्प  स्वस्थ रहने का एकमात्र विकल्प  वॉलीबॉल खेलते हुए कुन्डा के युवा  डिग्री कॉलेज मैदान  प्रतिदिन कुन्डा के युवा यहीं खेलने आते हैं वर्तमान समय में मानव समाज में लोग खेल कूद को बिल्कुल भी महत्व नहीं देते हैं जिसकी वजह से आजकल लोगों की शारिरिक क्षमताओं का विकास रुक गया है और लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं, मानव जीवन में खेल कूद का बहुत महत्व है किंतु इसका फायदा प्रत्यक्ष रूप में नहीं दिखाई देता है इसलिए लोग इसे समय और ऊर्जा की बर्बादी मानते हैं, किन्तु वर्तमान में मानव मानसिक तनाव रूपी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है जो कि थोड़े समय खेलने कूदने से दूर हो सकती है, खेलने कूदने से जो ब्ययाम होता है उससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं और मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है तस्वीरे कुन्डा के डिग्री कॉलेज मैदान की हैं जहाँ कुन्डा के युवा नकारात्मकता के इस दौर में थोड़ा बहुत खेल कूदकर खुद को ऊर्जावान रखने की कोशिश कर रहे हैं

कुन्डा कोचिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Image
कुन्डा कोचिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने SDM को सौंपा ज्ञापन लाकडाउन में आर्थिक समस्या से जूझ रहे सभी कोचिंग संचालकों ने कुण्डा कोचिंग एशोसिएशन के बैनर तले उपजिलाधिकारी महोदय कुण्डा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा !! कोचिंग संचालकों का कहना है कि कोरोना की वजह से जहाँ पूरे देश की अर्थव्यवस्था टूट चुकी है और सरकार द्वारा सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जा रही है परन्तु  कोचिंग संचालकों और उससे जुड़े शिक्षकों की लगातार सरकार द्वारा अनदेखी किया जा रहा है !! ऐसे में शिक्षकों यह वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और अपने भविष्य के लिए चिंतित है!! आज कुण्डा में सभी कोचिंग संचालकों ने सरकार से कुछ नियम और शर्तों के साथ कोचिंग चलाने की अनुमति मांगी!!! दरअसल प्राइवेट कोचिंग संचालकों के लिए आय का स्रोत बन्द होने की वजह से अब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सभी कोचिंग संचालकों ने अपनी समस्याओं को प्रसाशन तक पहुंचने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया ।

कोचिंगे खोलने को लेकर कुन्डा में हलचल तेज

Image
कुन्डा में कोचिंगों को खोलने को लेकर हलचल तेज , कुन्डा कोचिंग एशोसिएशन ने सभी कोचिंग के प्रबंधकों से बातचीत करके SDM कुन्डा को ज्ञापन देने का फैसला लिया है , बता दें कि कोरोना महामारी से प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के अध्यापकों के लिए आर्थिक तंगी का दौर शुरू हो गया है और किराये की बिल्डिंग में कोचिंगे चलाने वाले संस्थानो के लिए बिना फीस किराया देना भी एक गंभीर समस्या है, इसलिए जबकि केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालयों को वार्षिक परीक्षायें कराने की अनुमति दे दी है और तमाम तरह की परीक्षाओं की तिथियां घोषित हो रहीं हैं तो ऐसे में कोचिंग संस्थानों को भी इजाजत मिलनी चाहिए कल कुण्डा कोचिंग एशोसिएशन द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय को कुण्डा में कुछ नियमों और शर्तों के साथ कोचिंग शुरू करने के लिए सुबह 10 बजे ज्ञापन दिया जाएगा अत: कुण्डा तहसील के समस्त कोचिंग संचालकों से निवेदन है कि कल 10 बजे एक साथ आगे आए और एसडीएम महोदय से संस्थान को पुनः शुरू करने की अनुमति मागी जाए !! निवेदक कुण्डा कोचिंग एशोसिएशन

दाँत समस्यओं पर निःशुल्क परामर्श भगवन डेन्टल क्लीनिक

Image
आमतौर पर लोगों को दांतों को लेकर तमाम प्रकार की समस्याएं होती हैं और फिर भी लोग डॉक्टरों की फीस और इलाज के खर्च को सोचकर या फिर कई बार निःशुल्क कैम्प इतनी दूर लगते हैं कि समय की ब्यस्तता के चलते इलाज को टाल देते हैं और बाद में दांतों की समस्या प्रबल होने पर उन्हें अपार पीड़ा झेलनी पड़ती है, लेकिन अब निःशुल्क परामर्श तय तारीखों के मध्य आपके कुन्डा में ही मिलने वाला है इसलिए यदि आपको या आपके परिवार में किसी को भी दांतों से संबंधित कोई भी परेशानी है तो 10 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य कुन्डा के जाने माने दन्त चिकित्सक श्री अर्पित त्रिपाठी जी से निःशुल्क परामर्श लीजिए। ध्यान रखें निःशुल्क परामर्श 10 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य 

कुन्डा के युवाओं ने कानपुर घटना के विरोध में निकाला कैण्डल मार्च

Image
कुन्डा के युवाओं ने कानपुर की घटना को लेकर निकाला कैण्डल मार्च कानपुर में हुई पुलिसकर्मियों की हत्त्या को लेकर पूरे देश के आम लोगों में आक्रोश है, घटना में शहीद हुए  पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुन्डा में कैण्डल मार्च निकाला गया,जहाँ एक तरफ कुन्डा के युवाओं ने अपराधियों के प्रति रोष जाहिर किया, वही दूसरी तरफ शहीद पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर पर ध्यान रखा गया और लोगों ने मास्क और गमछा भी पहन रखा था। इस दौरान अभय मिश्रा, Balraj Yaduvanshi ,आदर्श मोदनवाल,प्रभु शुक्ला,रवि गुप्ता,प्रितेश मौर्य, रवींद्र रवीन्द्र दुबे जी माने जाने विधिवक्ता Vaibhav Pandey Maharaj,आदित्य मिश्रा गुड्डू, आलोक पाण्डेय, बृजनाथ शुक्ला,चंडिका शुक्ला, मिहिर मिश्रा ,सत्यम मौर्य,आकाश सोनी,किसन मिश्रा,शुभम मौर्या,उत्तम मौर्या,राजन मौर्या,रवि मोदनवाल, मनीष केशरी,अजय, गौरव मिश्रा , Him Mishra विपुल मिश्रा ,सौरभ मिश्रा,आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे