Posts

Showing posts from March, 2021

कुन्डा पहुँचे अखिलेश यादव

Image
  सपा जिलाध्यक्ष के घर जाकर जाना हाल  दरअसल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सर्वेसर्वा अखिलेश यादव अचानक से सपा जिलाध्यक्ष व कुन्डा चैयरमैन के आ पहुंचे वहां उन्होंने गुलशन यादव व परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना  वहीं अखिलेश यादव के कुन्डा आने की खबर सुनकर हजारों लोग उन्हें देखने के पहुँचे । वहीं सपा कार्यकर्ता इस खबर से उत्साहित दिखे अखिलेश यादव के कुन्डा आने का कोई पूर्वानुमान नहीं था उन्होंने अचानक ही कुन्डा का दौरा किया ।

SP कॉलेज के सामने चल रहा है खादी ग्रामोद्योग मेला

Image
कुन्डा में SP कॉलेज सामने प्राइमरी स्कूल में खादी ग्रामोद्योग का मेला चल रहा है,  इस मेले में खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र और हस्तकला द्वारा निर्मित तमाम गृहउपयोगी वस्तुएँ जैसे ट्रे , कटोरी , चम्मच बर्तन , सूरन का अचार , आँवले का अचार , आंवले का , मुरब्बा , मूली का अचार इत्यादि  महिलाओं के लिए चूड़ियां, सूट सलवार , साड़ियां , गैस चूर्ण , चश्मे आदि वस्तुएं उपलब्ध हैं युवाओं के लिए खासतौर पर लोवर , जीन्स , शर्ट , कुर्ता पायजामा , नाम लिखे हुए आकर्षक चाबी के गुच्छे ( चाभी का छल्ला) आदि चीजें उपलब्ध हैं ,  बच्चों के लिए  खिलौने जैसे गुड्डा गुड़िया , बंदूक , गैस चूल्हा , छुंछुना , आदि खिलोने उपलब्ध हैं । इसके साथ ही साथ शानदार कढ़ाई वाली कालीन चद्दरें भी  उपलब्ध हैं । एक बार इस मेले को देखने अवश्य जाएं     

कुन्डा ब्लाक ग्राम प्रधान पद हेतु सभी ग्राम पंचायतों की सीटें यहां देखें

Image
  इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ग्राम पंचायतों की सीटें बदल दी गयी हैं  कुन्डा ब्लाक के सभी गाँवो की नवीनतम सीटें इसप्रकार हैं

बाबागंज ब्लाक ग्राम प्रधान पद हेतु सभी ग्राम पंचायतों की सीटें यहां देखें

Image
  इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ग्राम पंचायतों की सीटें बदल दी गयी हैं  नवीनतम सीटें इस प्रकार हैं  बाबागंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव हेतु आरक्षण की सीटें इस प्रकार हैं।

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की समाधि स्थल का हुआ उद्घाटन ,भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

Image
  जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की समाधि स्थल का हुआ उद्घाटन ,भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ  जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की समाधि स्थल का उद्घाटन आज किया गया , उद्घाटन समारोह के दौरान परिसर में कलश यात्रा निकाली गई, गीत संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम में परिसर के साध्वियों और सत्संगियों ने हिस्सा लिया ।  इस दौरान परिसर की अध्यक्षा श्री विशाखा त्रिपाठी जी उपस्थित रही उन्हीं के निर्देशन में समस्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये गए । जल्द ही समाधि स्थल सामान्य श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा । जिसको लेकर कुन्डा क्षेत्र लोगों में भारी उत्सुकता है । स्त्रोत:-खास जानकारियां मित्र अंबुज सिंह द्वारा प्राप्त हुई 

कुन्डा में आम की अच्छी फसल के आसार

Image
  आजकल हमें कुन्डा के आसपास सभी जगहों पर आम के पेड़ों पर अच्छे खासे बौर(आम का फूल) देखने को मिल रहा है, किसानों का मानना है इस वर्ष आम की अच्छी फसल होने के आसार हैं ,  कुन्डा के आसपास के क्षेत्रों में आम की अच्छी खासी फसल प्रतिवर्ष होती है, 

महाशिवरात्रि पर हौदेश्वरनाथ पहुंचे राजा भइया

Image
महाशिवरात्रि के विषय अवसर पर कुन्डा के माननीय विधायक राजा भइया जी अपने समर्थकों के साथ हौदेश्वरनाथ धाम पहुँचे जहाँ उन्होंने बड़े विधि विधान से शिवलिंग की पूजा अर्चना की ,  महाशिवरात्रि के अवसर पर हौदेश्वरनाथ धाम में भारी भीड़ होती है, लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं , ऐसे में राजा भइया नहीं चाहते थे कि उनके आने से भक्तों को कोई कष्ट पहुंचे इसलिए उन्होंने खुद के दर्शन के लिए शाम का समय चुना ।  राजा भइया भगवान की आराधना के लिए हौदेश्वरनाथ आते रहते हैं और भगवान शिव के उनका गहन लगाव है ,  हालांकि वे जनप्रतिधि होने के नाते अपने क्षेत्र के लोगों का भी ख्याल रखते हैं इसलिए विशेष अवसरों पर वे क्षेत्र के लोगों की सुविधा का खास खयाल रखते हैं ।  स्रोत:- खास जानकारियां मित्र गोविंद सिंह जी द्वारा प्राप्त हुई   

महाशिवरात्रि पर मनगढ़ में हुई विशेष पूजा

Image
  महाशिवरात्रि पर मनगढ़ में विशेष सजावट शिवलिंग की पूजा करती भक्तिधाम प्रमुख महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्त्व रखता है , इस पर्व पर व्रत रखने और शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व है, इसलिए श्रद्धालु भांग,धतूरा,बेल पत्र, आदि के साथ विशेष पूजा आराधना करते हैं, कुछ ऐसी ही तस्वीर मनगढ़ मंदिर में देखने को मिली , दरअसल शिवरात्रि के अवसर पर परिसर में शिव आराधना की गई , इस अवसर पर भक्तिधाम की प्रमुख विशाखा जी भी उपस्थित रही ,  स्रोत: ये खास जानकारियां मित्र अंबुज सिंह जी द्वारा प्राप्त हुई हैं 

हौदेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी

Image
हौदेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि की तैयारियां पूरी  मंदिर परिसर को लाइट , फूलों और चांदनी से सजाया गया है  मंदिर देखने में अत्याधिक आकर्षक और सौन्दरता से परिपूर्ण प्रदर्शित हो रहा है ।  यह मंदिर कुन्डा के लोगों के लिए काफी महत्व रखता है  शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में लाखों भक्त दर्शन हेतु आते हैं  शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि का पर्व विशेष माना जाता है  भक्त भगवान को आम का बौर , भांग ,धतूरा , बेलपत्र , आदि चढ़ाते हैं ,  इसलिए इस खास त्योहार पर भीड़ को देखते हुए  पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी होती है ,  श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग की व्यवस्था भी कराई जाती है

बाबागंज ब्लाक के सभी गाँवो की सीटें

Image
 बाबागंज ब्लाक की  ग्राम पंचायत चुनाव की लिस्ट जारी कर दी गई हैं,  आप अपने ग्राम सभा की प्रधान पद की आरक्षित सीटें यहां देख सकते हैं 

कुन्डा ब्लाक ग्राम प्रधान आरक्षित सीटें जारी

Image
  जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद कुन्डा ब्लाक की  ग्राम पंचायत चुनाव की लिस्ट जारी कर दी गई है ,  आप अपने ग्राम सभा की प्रधान पद की आरक्षित सीटें यहां देख सकते हैं