शिक्षकों ने खेला बैटमिंटन टूर्नामेंट
ग्यासपुर में शिक्षकों ने खेला बैटमिंटन टूर्नामेंट
ग्यासपुर के प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर शिक्षकों द्वारा एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया , इस टूर्नामेंट में कुन्डा , बाबागंज तथा लालगंज प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया ,
टूर्नामेंट के आयोजकों में कृपा शंकर पांडेय जी प्रधानाचार्य बसवाही प्राथमिक विद्यालय , भागवत केशरवानी जी प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय पुराना कुन्डा , योगेंद्र यादव जी , आशीष द्विवेदी जी , बी . प्रसाद जी मुख्य हैं ,
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी शिक्षकों ने खेल में जीतने के लिए अपना शतप्रतिशत दिया , शिक्षकों के बीच कुछ मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हार और जीत का अंतर बेहद कम देखने को मिला , सभी शिक्षकों ने अच्छे स्तर का खेल दिखाया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरिओम श्रीवास्तव ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया


Comments
Post a Comment