जल्द ही कुंडा को मिलेगी " रिलांयस ट्रेंड्स " की शौगात
रामलाल पेट्रोल पंप के बगल खुलेगा रिलायंस ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल
एक सवाल कुंडा के लोगों के जहन में बहुत दिनों से चल रहा था कि रामलाल पेट्रोल पंप के बगल क्या बन रहा है ?
इस सवाल का जवाब आखिर मिल चुका है। कुंडा में एक नया शॉपिंग मॉल रिलायंस ट्रेंड्स खुलने वाला है। जहां आपको पुरुषों महिलाओं और बच्चों के लिए ब्रांडेड कपड़े मिलेंगे। रिलायंस ट्रेंड्स देश के बड़े बड़े शहरों में होता है, ट्रेंड्स में युवाओं के लिए आधुनिक दौर के फैशनेबल कपड़े उपलब्ध होते हैं ।कुंडा में रिलायंस ट्रेंड्स खुलने को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
#ऐसा_है_हमारा_कुंडा की टीम से खास बातचीत में मैनेजर और कर्मचारियों ने बताया कि रिलायंस ट्रेंड्स के उद्घाटन की सभी औपचारिक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। ट्रेंड्स में आम नागरिकों के लिए अनौपचारिक बिलिंग की शुरूआत 28 फरवरी से होने की उम्मीद है हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन समारोह 11 मार्च तक होने तथा उद्धघाटन माननीय राजा भइया द्वारा किये जाने की संभावना है।
खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए और कुंडा की ऐसी खास खबरों के लिए बने रहिये " ऐसा है हमारा कुंडा " के साथ

Comments
Post a Comment