बजरंग डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ वैश्य समाज का विशाल भंडारा
बजरंग डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ वैश्य समाज का विशाल भंडारा
कल बजरंग डिग्री कॉलेज में वैश्य समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, पाठकों को बताना चाहेंगे यह भंडारा आम भंडारों से भिन्न होता है, आईये जानते हैं कुन्डा में होने वाले वैश्य समाज भंडारे की कुछ विशेष बातें ।
इस भंडारे में सिर्फ वैश्य समाज ही आमंत्रित होता है। इसके आस पास के लगभग 50 किलोमीटर के वैश्य समाज के लोग आते हैं। इसमें सभी सहपरिवार आमंत्रित होते हैं और लोग पूरे परिवार के साथ भंडारे में जाते हैं भंडारा सुबह से ही शुरू हो जाता है यहां खाने और नास्ते तक कि ब्यवस्था होती है, भंडारे का स्थान ऐसा चुना जाता है जहाँ महिलाओं और बच्चों के रुकने की व्यवस्था भी की जा सके। भंडारे में मेले जैसी तस्वीरें भी दिखती हैं क्योंकि इस भंडारे में फास्टफूड और झूले वालों को भी अपना कारोबार लगाने की इजाजत दी जाती है।
इस भंडारे के दौरान बच्चों का बर्थडे , शादी विवाह के रिश्ते देखने और बातचीत करने और ब्यापरिक रिश्तों पर भी चर्चा की जाती है। वैश्य समाज का यह भंडारा कई विशेषताओं वाला है यह भंडारा वैश्य समाज एकता का मजबूत उदाहरण है।
देर शाम तक इस भंडारे माननीय राजा भइया भी पहुचे और आम लोगों से मुलाकात की ।
#Aisa_Hai_Hamara_Kunda #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा
#वैश्य_समाज_भंडारा
कुन्डा की ऐसी ही खास जानकारियों के लिए जुड़े रहें #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा के साथ
👏👏👏👏👏
ReplyDelete