कुन्डा में जगह जगह दिखा बारिश का कहर बिजली हुई गुल जगह जगह दिखा जलभराव
कुन्डा में मूसलाधार बारिश की वजह से
सरकारी अस्पताल , कुन्डा पावरहाउस , पुराना बसअड्डा समेत टाउन एरिया के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए वहीं आसपास के गांवों में बारिश की वजह से रास्ते पानी में डूब गए
कुन्डा में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है
वहीं तेज हवाओं के चलने से काफी जगहों पर पेड़ गिर गए और विधुत तार टूट जाने से बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई, जिसकी वजह से कई गावों अंधेरा छाया रहा वहीं टाउन एरिया में भी कई जगह बिजली गुल रही ।





Comments
Post a Comment