बानेमऊ बाग में लगी भीषण आग
हौदेश्वरनाथ धाम के पास बनेमाउ ग्राम के बगीचों में आज दोपहर को आग लग और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, आग लगने के बाद राहगीरों ने और ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जबतक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुँचती आग की वजह से आधा बगीचा जल चुका था, आग की वजह से बगीचे में आसियाना बनाकर रहने वाले पशु पक्षियों का आशियाना भी जल चुका था और कई पशु पक्षी इस आग में झुलस चुके थे ,
कई पेड़ों को भी आग की वजह से काफी नुकसान हुआ
वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस बगीचे में प्रतिवर्ष आग लग जाया करती है , फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है
Comments
Post a Comment