कुन्डाहरनामगंज स्टेशन पर एक गुलाबी शाम
यह खूबसूरत तस्वीर शाम के समय की है , जब सूरज ढल रहा था उस समय स्टेशन पर यह मनोरम दृश्य देखने को मिला जिसे हितेश मिश्रा और मृत्युंजय तिवारी जी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया ।
लॉकडाउन की वजह से यात्री ट्रेनें बन्द चल रही हैं इसलिए आजकल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या रेलवे स्टेशन पर बिल्कुल भी नहीं दिख रही है, बल्कि कुन्डा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर आजकल टाउन एरिया के लोग टहलने और ब्ययाम करने के लिए आ रहे हैं , स्टेशन के पास बड़े बड़े बृक्षों के नीचे छाव में बैठकर योगा करने से लोगों का मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होता है ,
विवेक शुक्ला की कलम से

Comments
Post a Comment